विश्व का भूगोल पीसीएस PYQ :-
Q. चन्द्रग्रहण होता है जब
*उत्तर : सूर्य और चन्द्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है ,*
Q. मैकेंजी पर्वत किस देश में स्थित है *कनाडा,*
Q. दक्षिणी गोलार्द्ध में पवन के बायीं ओर विचलन का कारण है
*उत्तर : पृथ्वी का घूर्णन,*
Q. आटाकामा रेगिस्तान कहां स्थित है?
*उत्तर : दक्षिण अमेरिका में ,*
Q. विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है?
*उत्तर : सहारा रेगिस्तान,*
Q. किस देश में उसके भौगोलिक क्षेत्र का सर्वाधिक प्रतिशत वनाच्छदित है?
*उत्तर : जपान,*
Q. शंकुधारी वन मुख्यतः पाए जाते हैं
*उत्तर : शीतोष्ण क्षेत्र में,*
Q. सेल्वास घास का मैदान पाया जाता है
*उत्तर : अमेजन बेसिन ,*
Q. उत्तरी ध्रुवीय प्रकाश के लिए वायुमण्डल की कौन सी परत जिम्मेदार है?
*उत्तर : आयनमण्डल,*
Q. समताप मंडल को जेट विमानों की उड़ान के लिए आदर्श माना जाता है क्योंकि
*उत्तर : इस परत में बादल तथा अन्य मौसमी घटनाएं नहीं होती,*
Q. दाब पेटियों के स्थानान्तरण से सम्बन्धित जलवायु है
*उत्तर : भूमध्य सागरीय तथा मानसूनी जलवायु ,*
Q. कहां की जलवायु पर्यावरण पौधों के अनुकूल है पर मनुष्यो के लिए नहीं
*उत्तर : विषुवत रेखीय प्रदेश,*
Q. मुख्य कारक जो किसी क्षेत्र के जलवायु को निर्धारित करता है वह है
*उत्तर : अक्षांश,*
Q. पृथ्वी पर सबसे उच्चतम तापक्रम रिकार्ड किए जाते हैं
*उत्तर : 20° अक्षांश पर,*
Q. अधिक सूर्यतप को परावर्तित करता है
*उत्तर : नवपात हिम से आच्छादित भूमि,*
Q. ग्रेट लेक्स का हिस्सा नहीं है
*उत्तर : बीयर झील ,*
Q. नूबा जनजातियों के अधिवास क्षेत्र हैं
*उत्तर : सूडान,*
Q. दुनिया में ग्रीनलैंड के बाद सबसे बड़ा द्वीप है
*उत्तर : न्यूगिनी,*
Q. पूर्वी द्वीप समूह का कौन सा द्वीप तीन देशों में विभाजित है?
*उत्तर : बोर्नियो,*
Q. कौन सा प्रदेश लैप्स जनजाति के लिए प्रसिद्ध है?
*उत्तर : स्कैंडिनोविया,*
Q. कालीमंतन जिस द्वीप का अंग है, वह है
*उत्तर : बोर्नियो,*
Q. वद्दा जनजाति पाए जाते हैं
*उत्तर : श्रीलंका,*
Q. अफ्रीका की कौन सी नदी मकर रेखा को दो बार काटती है?
*उत्तर : लिम्पोपो,*
Q. एशिया की कौन सी नदी दक्षिण को प्रवाहित होती है?
*उत्तर : सालवीन,*
Q. किस महाद्वीप में प्रति व्यक्ति भूमि सर्वाधिक है?
*उत्तर : आस्ट्रेलिया,*
Q. भूमि में गुरूत्वाकर्षण जल किस तनाव पर रहता है?
*उत्तर : 1/3 एÕमासफियर से कम पर ,*
Q. महासागरीय नितल का सबसे विस्तृत भाग है
*उत्तर : प्रशान्त महासागर,*
Q. किस अफ्रीकी देश की सीमा भूमध्य सागर से नहीं मिलती है?
*उत्तर : चाड,*
Q. इटली, सिसली, सारडिनिया एवं कोरसिका से घिरे सागर का नाम है
*उत्तर : टेरहेनियन सागर ,*
Q. डोवर जलसंधि जोड़ती है
*उत्तर : इंग्लिश चैनल एवं उत्तर सागर को,*
Q. किस देश में खनिज तेल आर्थिक स्तर पर 1857 में निकाला गया था?
*उत्तर : रोमानिया में,*
Q. विश्व में पेट्रोलियम का सबसे बड़ा उत्पादक है
*उत्तर : सऊदी अरब,*
Q. मूंगफली का मूल स्थान है
*उत्तर : ब्राजील,*
Q. थीन, कैफीन, टेनिन एवं मार्फीन में से चाय में नहीं पाया जाता है
*उत्तर : मार्फीन,*
Q. मोका कॉफी जहां उगाई जाती है वह है
*उत्तर : यमन,*
Q. अफ्रीका में सर्वाधिक तांबा उत्पादक देश है
*उत्तर : जाम्बिया ,*
Q. नील हरित शैराल किस फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए जैव उर्वरक के रूप में प्रयोग में लाया जाता है?
*उत्तर : धान की,*
Q. जैविक खाद के रूप में प्रयुक्त किया जाता है
*उत्तर : एजोला*
thank you for your feedback